|

भाजपा का केन्द्र में सरकार बनाना मुंगेरी लाल के सपने की तरह- वीरभद्र सिहं

 

may-6रेणुका जी : हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिहं ने भाजपा का केन्द्र में सरकार बनाना मुंगेरी लाल के सपने की तरह बताया | वे यहां शिमला संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल के पक्ष में एक जनसभा को संम्बोधित कर रहे थे | उन्होने हिमाचल निर्माण के लिए कांग्रेस के योगदान का बखान भी किया | उन्होने भाजपा के उपर प्रहार करते हुए कहा कि वे लोगों को गुमराह कर रहे है | वीरभद्र ने कहा कि डींगे मारने से कुछ नही होता जनता ने सरकार चलाने का मौका दिया है, उनके विकास के काम करो | उन्होने केन्द्र सरकार की 72 हजार करोड के किसानो के ऋण माफी योजना तथा राष्ट्रीय रोजगार गारंटी जैसे कल्याण कारी योजनाओं पर प्रकाश डाला | पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर क्षेत्रवाद व जातीवाद का आरोप जडा तथा भारत को मंदिर मस्जिद के नाम पर बांटने पर लताड लगाई | 

उन्होने कांग्रेस के 45 वर्ष के विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर है | पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार पर सवा साल में एक भी स्कूल की अधिसूचना जारी ना करने का आरोप लगाया, बल्कि कहा कि उनके कार्यकाल में 184 स्कूलों की अधिसूचना रद्द की है | 

may-6a

Similar Posts:

    None Found

Like this Post? Consider sharing it on one of these::
  • Digg
  • del.icio.us
  • Facebook
  • Technorati
  • Twitter
  • Yahoo! Buzz
  • MySpace
  • LinkedIn

Leave a Reply