हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिला से श्री बाडूबाडा देव हरिद्वार की यात्रा पर निकले
श्रीरेणुका जी : मण्डी जिला के ग्राम बाडू सुकेत तहसील सुन्दरनगर की जय सत श्री बाडूबाडा देव कमेटी ने मन्डी जिला की संस्कृति, लोक गाथाओं एवं देव
परम्पराओं से अवगत करवाने के उद्देश्य से बाडूबाडा देव की पालकी पारम्परिक वाद्य यंत्रों व वेशभूषा के साथ मण्डी जिला से हिमाचल के कई जिलों से होते हुए ऋषिकेष, हरिद्वार, नीलकंठ की यात्रा करने का निर्णय लिया है |
यह दल स्थान -स्थान पर रुक कर देवता को प्रसन्न करने के उद्देश्य से गाए जाने वाले गीत संगीत का प्रदर्शन करने लोंगों को हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति से अवगत करवा पुन्: स्मर्ण करवा रहा है |
9 फरवरी के दिन 108 लोगों के दल के साथ शुरु की गई यह यात्रा आज रेणुका जी पंहुची | देव यात्रा के संयोजक धनीराम चौहान ने बताया कि 9 फरवरी से 22 फरवरी के बीच दल ने देवता सहित मंडी व बिलासपुर के अनेकों स्थानों का भ्रमण लिया तथा दल 23 फरवरी को बिलासपुर से सोलन होते हुए आज प्रात: रेणुका जी पहुंची जहां देवता का भव्य स्वागत किया गया | धनीराम चौहान ने बताया कि दल 25 फरवरी को ऋषिकेष, 26 फरवरी हरिद्वार, 27 फरवरी नीलकण्ठ, 28 फरवरी सोलन, 29 फरवरी शिमला दाडगी तथा 1 मार्च को मांगल बिलासपुर पंहुचेगा | उन्होने कहा कि इसके बाद पुन्: यह दल देव पालकि सहित आसपास के जिलों में भ्रमण करने के बाद अप्रेल माह के पहले सप्ताह में अपने निवास स्थान मण्डी जिला के बाडू सुकेत पंहुचेगा |
धनीराम चौहान ने बताया कि आज समाज अपनी परम्पराओं और लोक संस्कृति को भूल कर पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहा है उन्होने कहा कि इसकी साफ झलक अब हिमाचल के लोग गीतों व संगीत में झलकने लगी है | उन्होने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सत श्री देव बाडू बाडा के साथ हरिद्वार स्नान के साथ-साथ लोंगों को अपनी प्राचीन लोक संस्कृति याद दिलाना है |
Similar Posts:
- None Found








