|

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन आयोजित

अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सत्यदेव ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में भाग लिया और अपना शोध पत्र “लद्दाख में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में तिब्बती बौद्ध विहारों का योगदान शीर्षक से प्रस्तुत किया |
इस पत्र में उन्होने यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि तिब्बत का लद्दाख से धार्मिक एंव सांस्कृतिक सम्बन्ध अटूट है | आज तिब्बत के चारों सम्प्रदायों के बौद्ध विहार लद्दाख में हैं |
इस सम्मेलन में अमेरिका, कनाडा, लंका, नेपाल, ब्रिटेन और वेल्जियम आदि देशों के विद्वानों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किये वहीं कलकत्ता, हैदराबाद, दिल्ली, लखनउ आदि स्थानों के विद्वानों ने भी भाग लिया |

Similar Posts:

    None Found

Like this Post? Consider sharing it on one of these::
  • Digg
  • del.icio.us
  • Facebook
  • Technorati
  • Twitter
  • Yahoo! Buzz
  • MySpace
  • LinkedIn

Leave a Reply