|

पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित करना जरुरी

मुंबई का सच अब किसी से छिपा नही है | भारत को प्रयास करने चाहिए कि पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित किया जाए | भारत सरकार को सीधे सुरक्षा परिषद में जाना चाहिए, परन्तु नेता है कि एक ही राग आलाप रहे है…  सभी विकल्प खुले है | अब ऐसा लगने लगा है कि इन खुले विकल्पों के चक्कर में हम सभी विकल्प गंवाने वाले हैं |
समाचार पत्रों का तो पता नही किन्तु टीवी चैनलों ने इस सब के बीच खूब रोटियां सेकी, किसी ने पैंटागन की रिपोर्ट पढा तो किसी ने अपनी ही आर्मी को कमजोर बता कर सनसनी फैलानी चाही | आंतकवाद का मुद्दा खिसक कर अब युद्ध का बबाल बन गया है|
यहां यही होता रहा है कभी आतंकवाद को धर्म का तो कभी कोई और रंग दे दिया जाता है और असल मुद्दा वहीं का वही रहता है | यदि कूननीति की बात की जाए तो वे हमसे बहुत आगे चल रहे हैं और हो भी क्यों नही जिसने अमेरीका को बेवकूफ बना दिया हो उसके लिए भारत को बेवकूफ बनाना क्या बडी बात है | हर बार भारत अमेरीका की और देखता है | अमेरीका कभी नही चाहेगा कि भारत पाक स्थित आतंकवादी अड्डों पर हमला करे क्योंकि इसमें उसका निजी स्वार्थ छिपा है | यदि ऐसा होता है तो अमेरीका की अफगानिस्तान मुहिम पर बुरा असर पडेगा |
अमेरीका की और देखने के बजाए यदि भारत अपने बलबूते विश्व के अन्य राष्ट्रों को अपने साथ जोडने का प्रयास करे तो कहीं अधिक बेहतर होगा | भारत का लक्ष्य युद्ध कदापि नही यह सभी जानते हैं किन्तु यह सभी चाहते है कि आतंकवाद का सफाया पूर्ण रुप से किया जा सके ताकि भविष्य मे ऐसा कभी दोबारा न हो | जरुरत बेहतर कूटनीति की है ताकि यदि पाकिस्तान कार्यवाही ना करे तो कम से कम उसे आतंकवादी राष्ट्र घोषित करवाया जा सके |

Leave a Reply