राष्ट्रीय रोलर स्कैटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे ए.एम.यू छात्र
अलीगढ: चंडीगढ में 21 जनवरी से 27 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय रोलर स्कैटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश रोलर स्कैटिंग टीम ए.एम.यू. स्कैटिंग के कोच अली अकबर के नेतृत्व में अलीगढ से 20 जनवरी को प्रस्थान करेगी |
रोलर स्कैटिंग कोच अली अकबर ने बताया कि प्रदेशीय रोलर स्कैटिंग टीम में ए.एम.यू. एंव अलीगढ जनपद के अधिकांश खिलाडियों का चयन हुआ है जिसमें सीनियर रोलर हाकी टीम में अंतर्राष्ट्रीय गोल कीपर आतिफ हसन, अनूप कुमार, मौहम्मद जकी नूर, वसीम रहमान, अब्दुल सलीम कैप्टन, अहमद कमाल बेग, अली हैदर, मौहम्मद फैजान, आमिर खान, तथा जाकिर हुसैन स्कूल के छात्र जैद मसूद शामिल हैं |
जूनियर रोलर टीम में आवर लेडी फातिमा स्कूल में मौ. यकजान, आफताब आलम, ग्रीन क्रिसेन्ट स्कूल साददुल्ला खां, ओसामा उबैद, समर्थ अग्रवाल, आवर लेडी फातिमा, मौहम्मद उमर शेरवानी, एस. टी. हाई. स्कूल के अदीब अनवर मुस्तफा, एस.टी. हाई स्कूल ए.एम्.यू. एंव सब जूनियर रोलर हाकी टीम मौ. लवीव अकबर, असददुल्ला खान, तोशिद वार्ष्णेय आवर लेडी फातिमा मौ. अरीब अलीगढ पब्लिक स्कूल, मौ. असब अलबरकात पब्लिक स्कूल शामिल है |
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेशीय टीम में अलीगढ की बडी भागीदारी पर गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. तारिक मंसूर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह ए.एम्.यू. ए.एम.यू. जिमनेजियम के अध्यक्ष डा. एफ. एस. शीरानी एंव विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों एंव व्यायाम शिक्षकों को बधाई देते हुए आशा व्य्क्त की है कि टीमें मेहनत एंव लगन से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करेंगी |

